दुनियाभर में 1752 नए मामले आए, अबतक 3661 लोगों की गई जान, एक दिन में 89 लोगों ने तोड़ा दम

चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस ने रविवार को 101 देशों में पांव पसार लिया। अबतक 92 देशों में इसकी पुष्टि हुई थी। रविवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसके 101 देशों तक फैलने की जानकारी दी। कोलंबिया, होली सी, पेरु, सरबिया, टोगो जैसे नौ देशों के नाम इस सूची में शामिल हुए हैं। मरने वालों की संख्या भी 3559 से बढ़कर 3661 तक पहुंच गई है। रविवार को 89 लोगों ने दम तोड़ा और 1752 नए मामलों की पुष्टि भी हुई। ओवरऑल संक्रमित मरीजों की संख्या 107802 पहुंच गई है। 


60924 लोग सही हुए, 6041 की हालत गंभीर 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, अभी तक दुनियाभर के 60924 संक्रमित नागरिक ठीक हो चुके हैं। 43217 का अभी भी इलाज चल रहा है। इसमें 43217 गंभीर बताए जा रहे हैं। चीन के बाहर 24,724 लोग संक्रमित हुए हैं और 563 लोगों की मौत हुई है। चीन के हेल्थ कमीशन ने रविवार को कहा कि शनिवार को अस्पताल से 1660 लोगों को छुट्टी मिली। यहां अब तक 57,065 नागरिक ठीक हो चुके हैं। चीन में सबसे ज्यादा हुबेई प्रांत में 67707 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां का वुहान शहर कोरोनावायरस का केंद्र रहा है।


दुनियाभर में कोरोना की स्थिति


एशिया: दक्षिण कोरिया में 7313, ईरान में 6566 चपेट में हैं


एशिया में दक्षिण कोरिया, ईरान सबसे ज्यादा इससे प्रभावित है। ईरान में संक्रमितों की संख्या 6566 और मौतों का आंकड़ा 197 हो गया है। दक्षिण कोरिया में 7313 केस सामने आए हैं, वहीं मरने वालों की संख्या 44 से  बढ़कर 50 पहुंच गई है। द.कोरिया के दाएगू शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 5 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यहां 100 से ज्यादा चर्च के प्रार्थना सभा पर रोक लगा दी गई है। जापान में संक्रमण के 1198 मामले सामने आए हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, भूटान में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया है। एक अमेरिकी पर्यटक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 76 साल का अमेरिकी नागरिक दो मार्च को भारत से भूटान आया था। 5 मार्च को बुखार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया


भारत: 41 मामले सामने आए


भारत में रविवार को कोरोनावायरस के सात नए समामले सामने आए। देश में अब कुल 41 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यहां संक्रमण की जांच के लिए देशभर में 52 लैब बनाई गई हैं, इनमें से 2 दिल्ली में हैं। दूसरी ओर, सरकार के निर्देश पर टेलीकॉम कंपनियां रिंगटोन में अवेयरनेस मैसेज चला रही हैं। सरकार ने साफ किया है कि विदेश से आने वाले यात्रियों की 9 और एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग की जा सकेगी। लिहाजा ऐसे एयरपोर्ट्स की संख्या 21 से बढ़कर 30 हो गई है। उधर, केंद्र सरकार के दफ्तरों में 31 मार्च तक बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी गई है।


मलेशिया और थाईलैंड ने कोस्टा फॉर्च्यूना क्रूज अपने बंदरगाह पर आने से रोका


मलेशिया और थाईलैंड ने कोरोनावायरस के डर से 2,000 लोगों को लेकर पहुंचे कोस्टा फॉर्च्यूना क्रूज को अपने बंदरगाहों पर आने से बैन कर दिया है। इसमें इटली के 64 लोग हैं। इस जहाज पर कोरोनोवायरस का एक भी संदिग्ध नहीं है। शुक्रवार को कोस्टा फॉर्च्यूना क्रूज को थाईलैंड के फुकेट आईलैंड पर रुकने की इजाजत नहीं मिली थी। शनिवार को इस जहाज ने मलेशिया के पेनांग स्टेट में डॉक करने की कोशिश की थी, लेकिन इसे रोक दिया गया। मलेशिया के स्थानीय नेता फी बून पो ने बताया कि मलेशिया ने सभी जहाजों को अपने बंदरगाहों पर प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया है। इसलिए कोस्टा फॉर्च्यूना को भी यहां आने की इजाजत नहीं दी गई।


चीन के निर्यात में गिरावट
कोरोनावायरस के चलते बीते दो महीनों में चीन के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। निर्यात में 17.2% की गिरावट आई है। यह फरवरी 2019 के दौरान अमेरिका से ट्रेड वॉर के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है। चीन के आयात में भी 4% की कमी आई है।


यूरोप


अमेरिका में 447 संक्रमित, 19 की मौत


अमेरिका में कोरोनावायरस से 19 लोगों की जान गई है। 447 लोग संक्रमित हैं। इसके बाद ट्रम्प सरकार अब इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सेना को बुलाने पर विचार कर रही है। मरने वालों में ज्यादतर जापान के डायमंड प्रिंसेज शिप से लौटे यात्री हैं। अमेरिका लाए गए लोगों को फिलहाल क्वारैंटाइन (अलग-थलग) किया गया है। कैलिफोर्निया के तट से दूर प्रिंसेज शिप पर हेलीकॉप्टर से मेडिकल किट पहुंचाई जा रही है।


इटली में लॉकडाउन, सिनेमा-म्यूजियम पर लगे ताले


कोरोनावायरस के तेजी से फैलने के चलते इटली में लॉकडाउन हो गया है। सड़कों पर सन्नाटा होने लगा है। सरकार ने सभी सिनेमाघरों, म्यूजियम और थियेटर को अगले आदेश तक बंद रखने को कहा है। यहां कोरोनावायरस से 233 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़कर 6566 पहुंच गई है। 


दुनिया के प्रमुख देशों में कोरोनावायरस से हुई मौतें और पीड़ितों की संख्या 














































































































देशसंक्रमणमौत
चीन80,7033098
द. कोरिया731350
इटली5883233
ईरान6,566197
जापान119813
जर्मनी9510
फ्रांस949 16
स्पेन50010
अमेरिका44719
स्विट्जरलैंड2681
नीदरलैंड्स1881
सिंगापुर1300
ब्रिटेन2732
हॉन्गकॉन्ग1102
स्वीडन1370
ऑस्ट्रेलिया803
थाईलैंड501
ताइवान451
इराक544
स्पेन61317